फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ब्लॉक किरतपुर ने ओवर ऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि मोहम्मदपुर देवमल को रनर चैंपियनशिप प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में शादाब व बालिका वर्ग में सोनी चैंपियन घोषित किए गए। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के खेल मैदान में रविवार को परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला व्यायाम शिक्षक पी सी चक्रवर्ती ने बताया कि प्राइमरी स्तर में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मुकुल पाल, प्रियांशु, 400 मीटर दौड़ में मुकुल व रोशन देव प्रथम व द्वितीय रहे। कबड्डी में जंदरपुर की टीम प्रथम व मोलियापुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिम्नास्टिक में जंदरपुर की टीम प्रथम व पाडला की दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दिव्यासी व शायबा, 400 मीटर दौड़ में तनु व मुस्कान पहले व दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में ओलियापुर की टीम प्रथम व जंदरपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। जूनियर स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रिंकू, पिंटू व शाकिब, 600 मीटर दौड़ में शादाब, सुमित व शाहिल, गोला फेंक में शादाब, आजाद व ताहिर, चक्का फेंक में शादाब, आजाद व सतीश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में ओलियापुर की टीम प्रथम व फरीदपुरमान की टीम दूसरे स्थान पर रही। योगा में हरेवली व पाड़ला, बालीवॉल में बेगमपुरशादी व बाकरनंगला, हैंडबॉल में स्वाहेड़ा व हरेवली की टीम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में फरहीन, मरजीन व नाजरीन, 600 मीटर दौड़ में नाजरीन, अंशु व शैली कौर, गोला फेंक में सोनी, सोनिया व महविश, चक्का फेंक में सोनी, काजल व सोनिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। जिला व्यायाम शिक्षक पी सी चक्रवर्ती ने बताया कि शादाब व सोनी चैंपियन घोषित किए गए। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत व कई देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। खेल प्रतियोगिता कराने में बीएसए महेश चंद्र, शिक्षक मोहम्मद वाइज, असमा, तरनजीत कौर, सौरभ चौधरी, डा. कविता चौधरी, कनिका खत्री, ज्ञानसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक कु मार, उमा अग्रवाल, बबीता शर्मा, संतोष यादव, लिपिक बीरेंद्र कुमार, इमरान, डीसी उमा पाल आदि ने सहयोग किया।
कस्तूरबा स्कूलों की बालिकाओं ने भी दिखाया दमखम
बिजनौर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की पुलिस लाइन में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी खूब दमखम दिखाया। 200 मीटर दौड़ में बबीता प्रथम व सपना द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम व लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में जोनी प्रथम व निकिता द्वितीय, रिले रेस में हीरावाली की टीम प्रथम रही। जिला समन्वयक उमा पाल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। उमा पाल की देखरेख में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें