हल्दौर (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन भानू ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चार दिसंबर को लखनऊ में आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
बुधवार को गांव शाहनगर में भाकियू भानु ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग बकायेदार किसानों को बिना नोटिस दिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि चार दिसंबर को लखनऊ में भाकियू की महापंचायत है। उन्होंने किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सोमपाल सिंह, सतपाल सिंह, बलराज सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।