फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग बचाने के लिए आगे आए चित्रकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से चमकेंगी सामाजिक संदेश देने वाली पेंटिंग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वच्छता का प्रतीक बनी वॉल ऑफ सेनिटेशन को फिर से संवारने का काम शुरू हो गया है। चित्रकारों ने खराब पेंटिंग को फिर से बनाना शुरू कर दिया है। खराब होने से बची पेंटिंग को बचाने के लिए भी अभियान शुरू किया जाएगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने चित्रकारों के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी चौक से विकास भवन तक मार्ग को स्वच्छता पथ घोषित किया है। पिछले साल यहां पर अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर स्वच्छता व अन्य सामाजिक संदेश देती पेंटिंग बनाई गई थीं। जनता भी इससे बहुत प्रेरित हुई थी। कई स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं ने भी आगे आकर इस अभियान में अपना सहयोग दिया था और दीवार पर पेंटिंग बनाई थीं। कई महीने तक यह अभियान चला था। बच्चों को लुभाने के लिए यहां कार्टून पात्रों की पेंटिंग भी बनाई गई थीं। साल भर गुजरने के बाद ये पेंटिंग खराब होनी शुरू हो गई थी। कई जगह से दीवार से प्लास्टर तक उखड़ने लगा है। चित्रकारों संजय साहनी, मृदुला त्यागी, पवन सागर, नौशाद अखतर,निशा राजपूत, मोहम्मद अरशद आदि ने स्वच्छता व सामाजिक संदेश का पर्याय बनी इन पेंटिंग को बचाने के लिए कोशिश शुरू कर दी हैं। जिन पेंटिंग के रंग हल्के हो गए हैं, उनको फिर से रंगों से सजाया जाएगा। दीवार के प्लास्टर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। चित्रकारों के इस अभियान में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चित्रकारों ने स्वच्छता पथ को एक मिसाल बना दिया है। यहां बनी पेंटिंग को बचाने के लिए जिला प्रशासन चित्रकारों का पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें