फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हुनर को मजबूत कर चढ़े सफलता की सीढ़ी : भारतेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हुनर को मजबूत कर चढ़े सफलता की सीढ़ी : भारतेंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। सेंट मैरी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि सांसद भारतेेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे अपने हुनर को पहचान कर मजबूत करें और उसी हुनर की मदद से सफलता की सीढ़ी चढ़ें। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सेंट मैरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बिशप फादर जान वाडेकल, सेक्रेटरी फादर जॉन चकनेट और सांसद भारतेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद भारतेंद्र ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चों को समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश को प्रगति पथ पर ले जाना है। बच्चों ने सर्व सृष्टिकर्ता गाने पर कथक कर दक्षिण भारत के दर्शन कराए तो भंगड़ा कर पंजाब की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बिशप फादर जान वाडेकल ने कहा कि हमारी शिक्षण संस्थाएं बच्चों को नेक इंसान बनाती हैं। कार्यक्रम में 25 वर्षों तक शिक्षण में अविस्मरणीय योगदान के लिए शिक्षिका कुसुमलता, वैजयंती सिन्हा, इशरत जहां, स्मृति रंजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक फादर मैथ्यू जान, फादर जॉन, सिस्टर जिंसी, सिस्टर रिंस, सिस्टर जिनसिटा, फादर एलूकल ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। कार्यक्रम में मयंक मलिक, अपर्णा कपूर, सविता खरबंदा, शालिनी माथुर, मुकेश पिलानिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम में डीएसटीओ अमित सिंह, एआरटीओ आलोक कुमार सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें