फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी गांवों में दिखाई जाएगी टॉयलेट:एक प्रेम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खुले में शौच पर तंज करते हुए बनाई गई बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा जिले के हर गांव में दिखाई जाएगी। गांव में फिल्म दिखाकर गांव वालों को न सिर्फ शौचालय बनवाने बल्कि इसके इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

खुले में शौच समाज के मुंह पर कलंक की तरह है। प्रशास ने जिले के गांव वालों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए अभियान चलाया तो गांव वालों ने भी उसमे पूरा साथ दिया। इन दिनों सिनेमा हॉल में चल रही फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा भी खुले में शौच पर तंज कसने वाली फिल्म है। पहले ही हफ्ते में सुपरहिट हो चुकी फिल्म को अब गांवों में एक मिसाल के तौर पर दिखाया जाएगा। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार फिल्म में घर में शौचालय व इसके प्रयोग की आवश्यकता को दिखाया गया है। प्रोजेक्टर पर यह फिल्म जिले के सभी गांवों में दिखाई जाएगी। फिल्म देखने से गांव वालों को पता चलेगा कि महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय कितना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें