फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र के बीच में नहीं थमेंगे बिजनौर शुगर मिल के चक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र के बीच में नहीं थमेंगे मिल के चक्के
विज्ञापन

बिजनौर। पेराई सत्र के दौरान इस बार बिजनौर शुगर मिल के चक्के बार बार नहीं थमेंगे। किसानों के आंदोलनों के बाद मिल प्रशासन मरम्मत पर खास ध्यान दे रहा है। मिल की कई मशीनें बदली जा रही हैं। साथ ही पेराई क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर शुगर मिल के काफी पुरानी होने के कारण बीते सालों में पेराई क्षमता में अनेक तरह की दिक्कत आती रही हैं। इससे मिल को बार-बार बंद करना पड़ता था। गन्ना सही समय पर मिल में न जाने से किसान भी मिल के बाहर जाम लगाते रहते थे। किसानों को हो रही असुविधा और उनके आंदोलनों को देखते हुए इस बार मिल प्रशासन ने मरम्मत कार्य पर विशेष ध्यान दिया है। बिजनौर मिल की दोनों चिमनी नई लगवाई गई हैं। इसके अलावा वॉयलर की लीक होने वाली ट्यूब भी बदली जा रही हैं। कुछ और पुरानी मशीनरी को भी हटाया जा रहा है। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार बीते साल मिल की औसतन पेराई क्षमता 22 हजार कुंतल प्रतिदिन थी। इस इस साल बढ़ाकर करीब 29 हजार कुंतल प्रतिदिन किया जाएगा। मिल में नई मशीनरी लगने से किसानों को इस बार कोई असुविधा नहीं होगी। जल्दी ही मिल की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें