फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा रोडवेज बस स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 66 जिलों के 75 रोडवेज बस स्टेशनों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसमें अमरोहा डिपो का रोडवेज बस स्टेशन भी शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही शुक्रवार से डिपो पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरू हो गई है। रोडवेज बस स्टेशन पर आने वाले यात्री फ्री इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के रोडवेज बस स्टेशनों को सुविधाओं से युक्त बनाने की कवायद छेड़ दी है। इसी क्रम में जिला और तहसील मुख्यालयों को राजधानी से जोड़ना होगा। इसके बाद ब्लाक और ग्राम पंचायतों को जिलों से जोड़ने का काम किया जाएगा। बस स्टेशनों पर यात्रियों को निशुल्क इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 66 जिलों के 75 रोडवेज बस स्टेशनों को मुफ्त वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई है। इसमें अमरोहा डिपो को भी फ्री वाई-फाई सेवा की सौगात मिली। शुक्रवार से अमरोहा डिपो पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरू हो गई है। डिपो पर आने वाले यात्री फ्री वाई-फाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। अमरोहा डिपो पर पहले से वाई-फाई सिस्टम लागू हुआ था, लेकिन निशुल्क इंटरनेट सेवा शुक्रवार से ही चालू हुई है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बसों की बेहतर सौगात
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को लखनऊ में अमरोहा जनपद के हसनपुर रोडवेज बस स्टेशन का शिलान्यास किया गया है। जल्द ही स्टेशन भवन का निर्माण कराया जाएगा। हसनपुर में बस स्टेशन बनने से क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बसों की बेहतर सेवा मिल सकेगी। क्योंकि लंबी दूरी की बसें हसनपुर होकर गुजरती हैं। बरेली, बंदायू, संभल आदि डिपो की बसें हसनपुर होते हुए बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा आदि मार्गों के लिए संचालित होती हैं। अमरोहा डिपो से अलीगढ़ के लिए बस संचालित है, जो हसनपुर होते हुए अलीगढ़ पहुंचती हैं। बिजनौर से अलीगढ़ को जाने वाली बसें भी नूरपुर,चांदपुर होते हुए हसनपुर से अलीगढ़ पहुंचती हैं। हसनपुर में बस स्टेशन बनने पर सभी बसें वहां अधिकृत रूप से रूकेंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को विभन्न मागों के लिए जाने के लिए आसानी से बस सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन


अमरोहा डिपो को फ्री वाई-फाई सेेवा की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री का आदेश प्राप्त होते ही फ्री वाई-फाई सेवा शुरू करा दी गई है। हसनपुर बस स्टेशन का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। सरकार द्वारा अधिकृत संस्था द्वारा स्टेशन भवन का निर्माण कराया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप स्टेशन पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। फिलहाल स्टेशन के संबंध में शासन से अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। निर्देश प्राप्त होते ही उनका पालन किया जाएगा।
- एनके गंगवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरोहा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें