फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

जिला जाट महासभा ने विशाल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया है। साथ ही डीएम जगतराज और एसपी अतुल शर्मा को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि दस फरवरी की रात करीब सात बजे नया गांव निवासी सूरज सिंह अपने बेटे विशाल के साथ नलकूप से खेत पर पानी देने गए थे। गांव पेद्दा के दूसरे पक्ष के आठ लोगों ने दोनों पर हमला बोल दिया था। विशाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पता चला है कि सीबीसीआईडी ने इस मामले में चार्जशीट भी लगा दी है। संजय सिंह को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, शूरवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सुभाष कुमार बलराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें