रविवार को गांव के उमेश सिंह के खेत में सारस का शव मिलने की सूचनी मिली। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जांच में पता लगा कि किसी जंगली जानवर ने भोजन के लिए सारस पर हमला बोला है। सारस वयस्क था। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन का कहना है कि शव को जंगली जानवर ने शिकार बनाया है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।