फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की ग्राम पंचायत अधिकारी से झड़प, बैल्टें खिचीं, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार के 100वें दिन भाजपा नेता की ऐसी दबंगई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जहां मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं भाजपा नेता ने परिवार रजिस्टर की नकल नहीं देने पर साथियों संग मिलकर ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा काटा। बेल्टें तक खिंच आईं। तीखी झड़पों के साथ बाहें तन गईं। हाथापाई तक की नौबत आ गई। रजिस्टर फाड़ डाले। ब्लाक कर्मचारियों के घेराव करने पर भाजपा नेता अपनी वैगनआर कार में बैठ कर खिसक लिये। गुस्साए कर्मचारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता एवं उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
ब्लॉक अमरोहा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र सिंह मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे कार्यालय के कंप्यूटर रूम में ड्यूटी पर थे। कई ग्राम पंचायतों के प्रधान भी मौजूद थे। इसी बीच नौराहन निवासी भाजपा नेता साथियों संग वैगनआर कार से आए। भाजपा नेता ने बुढ़ेरना निवासी की परिवार रजिस्टर नकल मांगी। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने यह कहते हुए देने से इंकार कर दिया कि यह संबंधित के परिजनों को ही दी जा सकती है। आरोप है कि इतना कहने पर भाजपा नेता भड़क गए और रुतबा गांठते हुए गाली गलौज करने लगे। साथियों ने बेल्टें निकाल लीं। तीखी झड़प के साथ बाहें तन गईं। मारपीट तक नौबत आ गई। काउंटर पर रखा रजिस्टर भी फाड़ दिया। खासा हंगामा खड़ा हो गया। शोरगुल सुन कर ब्लाक कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी का बचाव करते हुए भाजपा नेता और साथियों का घेराव कर दिया। खुद को घिरता देख नेताजी अपने साथियों के साथ कार में बैठ कर चले गए। ब्लॉक कर्मचारी एवं ग्राम प्रधान एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता हरपाल सिंह चौहान एवं इनके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर भाजपा नेता ने भी कोतवाली पहुंच कर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन


पीड़ित की सुनो
पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में पंद्रह दिन पहले उनका गंगेश्वरी ब्लॉक से अमरोहा ब्लॉक में स्थानांतरण हुआ है, मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी पर थे। उसी समय कुछ लोग उनके कार्यालय में आए और किसी अन्य के नाम की परिवार रजिस्टर की नकल मांगने लगे। ये नकल परिवार के सदस्य को ही दी जाती है, जिससे नकल देने को मना कर दिया। इसी बात पर हरपाल सिंह ने खुद को मंडी धनौरा विधानसभा से भाजपा प्रभारी होने की बात कहते हुए अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की कोशिश की।

ग्राम प्रधानों एवं कर्मचारियों में उबाल
मंगलवार को भाजपा नेता एवं उनके साथियों द्वारा ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित ग्राम प्रधान एवं कर्मचारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। इस अवसर पर सतीश कुमार, जयपाल सिंह, दिनेश कुमार, गजेंद्र सिंह, गौरव गंधर्व, रमेश चंद्र, नरेंद्र सिंह, संजीव यादव, महेश कुमार, सोनू आदि थे।
विज्ञापन


बोले भाजपा नेता
मंडी धनौरा भाजपा विधानसभा प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है कि परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए मैंने ग्राम पंचायत अधिकारी से मोबाइल पर बात की थी, इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने मोबाइल पर उनसे अभद्रता की। इसी संदर्भ में मैं बातचीत करने ब्लॉक गया था, किसी के साथ अभद्रता या मारपीट नहीं की। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें