फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला फिर से जोर पकड़ने लगा है। रविवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 999 जांच रिपोर्ट में से 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब तब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4484 हो गई है, इनमें से 4374 मरीजों ने कोरोना को हराया है, जबकि 65 मरीजों की की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 43 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को 14 मरीज संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों में नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर और बिजनौर नगर के चार-चार, गांव अम्हेड़ा और धारुवाला से दो-दो, गांव फरीदपुर उदा और हल्दौर के मोहल्ला वेश्यान से एक-एक संक्रमित मिले हैं। नजीबाबाद के चारों संक्रमित मरीज एक ही परिवार के हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल तीन लाख 88 हजार 418 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 88 हजार 194 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4484 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 83 हजार 710 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 985 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें