फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले 14 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। तीन महिलाओं सहित जिले में 14 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 1801 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3813 हो गई है। जिले में अब तक 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 251 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को तीन महिलाओं सहित 14 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 1801 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 9044 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 7243 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 3813 लोग कोरोना पॉजिटिव और लगभग दो लाख 2430 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा 1801 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 3508 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर, दुर्गा विहार कालोनी की महिला, जैन मंदिर, किरतपुर थाने के गांव सुल्तानपुर सादात की महिला, बूढ़नपुर ब्लॉक के गांव टांडाबीर खेड़ा, गांव जलीलपुर, इसी विकास खंड क्षेत्र के गांव स्याऊ, धामपुर के मोहल्ला बाड़वान, गुजरातियान, नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर, इसी इलाके के गांव हसूपुरा हरकिशनपुर, कोतवाली देहात के गांव भटौली से एक-एक और नगीना के मोहल्ला कायस्थ सराय की महिला और पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें