फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत

विज्ञापन
चांदपुर में हुई बारीश से मंडी कोटला में हुआ जल भराव। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को बारिश ने भादो की गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले कुछ दिनों से बीच बीच में हो रही बारिश से धान की फसल अब अच्छी हो रही है। किसान लगातार ऐसी ही बारिश की उम्मीद लगा रहे हैं। बुधवार को 14.8 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश के नाम पर केवल बूंदाबांदी ही हो रही थी। बुधवार तड़के तेज बारिश हुई। बाद में दोपहर तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश से तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। गर्मी और उमस से राहत मिल गई और मौसम खुशगवार हो गया। इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। अभी और बारिश होने का अनुमान है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश का पानी बूंद बूंद करके जमीन में जाता है। ऐसे पानी से खेतों में ज्यादा समय तक नमी रहती है। कहा कि इस इस समय धान की फसल में वृद्धि हो रही है। धान की फसल के लिए खेत में पानी होना बहुत जरूरी होता है। बारिश की वजह से खेतों में नमी बनी हुई है। किसान नरेंद्र सिंह, मुुकेश का कहना है कि इस साल कम बारिश हुई है। अब लगातार बारिश होती रहनी चाहिए। धान की फसल को तभी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें