अफजलगढ़। बुखार व डायरिया की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव कासमपुरगढ़ी निवासी लवकुश ने बताया कि उसकी पुत्री काव्या (6) को पांच दिन पहले अचानक बुखार आ गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डायरिया की शिकायत के चलते उल्टी व दस्त शुरू हो गए। लगातार हालत बिगड़ने लगी। बिगड़ती हालत को देख परिजनों ने उसे धामपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । काव्या अफजलगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक की छात्रा थी। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रजनीश का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।