फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य नगर कीर्तन से गुरु गोबिंदमय हुआ वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर निकाला गया भव्य नगर-कीर्तन
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया गया। शबद-कीर्तन के साथ वातावरण गुरु गोबिंद महिमा से गूंज उठा।
गुरुद्वारा नानक शाही श्री गुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर-कीर्तन शुक्रवार को निकाला गया। मुख्य ग्रंथी उपकार सिंह द्वारा अरदास उपरांत एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार बलवीर सिंह, मंत्री जितेंद्र कक्कड़, अमर जीत सिंह, गुरमीत सिंह धवन की उपस्थिति में झंडी दिखाकर नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवानी घुड़सवारी और पैदल पंजप्यारों ने की। गुरु ग्रंथ साहिब पालकी के आगे चल रहे सफाई दल के महिला एवं युवा जत्थे ने पानी छिड़काव के साथ सफाई की।
विज्ञापन

महिला कीर्तन मंडली और कल्याण सिंह के नेतृत्व में रागी जत्था ने गुरु गोबिंद सिंह की महिमा से जुड़े शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। राम जपो जी ऐसे..., सब गोबिंद, गोबिंद बिन नहीं कोए..., अनंद भया सुख पाया मिल गुरु गोबिंदा..., तही प्रकाश हमारा भयो... शबद.. गुरुबाणी से वातावरण गुरु गोबिंदमय हो गया। गुरु नानक मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने ज्ञानी निर्मल सिंह के निर्देशन में नगर-कीर्तन में प्रतिभाग किया।
नगर कीर्तन में अजीत सिंह गतका दल, शहीद बाबा गतका दल, दर्शन सिंह गतका दल, खालसा गतका दल सहित कई गतका दलों ने अपने हैरतअंगेज करतब से संगत को निहाल किया। जत्था के ज्ञानी सतनाम सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। नगर कीर्तन का नेतृत्व बलवीर सिंह, जितेंद्र कक्कड़, गुरमीत सिंह धवन, सरदार जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह, अमर जीत सिंह, नरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, प्रद्युम्न सिंह, हरप्रीत सिंह, सर्वजीत सिंह, रक्षपाल सिंह, परविंदर सिंह, जसपाल सिंह ने किया। गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर-कीर्तन तहसील मार्ग, चौक बाजार, कल्लूगंज, कृष्णा टाकीज चौराहा होता हुआ पुन: गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुआ।
प्रचारक जत्थे ने निकाली रैली
नजीबाबाद। नगर कीर्तन के शुभारंभ से पूर्व प्रचारक जत्थे के तरनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दिवज्योत सिंह, सिर्जन सिंह, वंश, प्रभज्योत, पारस, मनींदर, गुरकीरत, एकनस नूर ने राज करेगा खालसा..., आवाज सारे हिंद दी जय गुरु गोबिंद दी, उद्घोष के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत
नजीबाबाद। नगर कीर्तन का नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से पुष्पवर्षा और सूक्ष्म जलपान के साथ स्वागत किया गया। ग्लोबल पीस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.अब्दुल बारी, महा सचिव डॉ.वसीम बारी, सरदार हरेंद्र सिंह, पलविंदर कौर, डॉ.शरीफ, डॉ.रहमान, पलविंदर सिंह, अनवर रईस, अबरार ने सूक्ष्म जलपान के साथ स्वागत किया। रेलवे स्टेशन रोड, तहसील मार्ग तथा कई अन्य स्थानों पर नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें