कलक्ट्रेट में कूच करने की चेतावनी दी
चांदपुर। रालोद की जिला स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने गन्ना भुगतान शीघ्र न होने पर कलक्ट्रेट कूच करने की चेतावनी दी है। डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी की अध्यक्षता व विरेंद्र सिंह के संचालन में हुई जिला स्तरीय मासिक बैठक में मुख्य मुद्दा किसानों का गन्ना भुगतान रहा।
वक्ताओं ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लेकिन मिल प्रबंधक, सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला प्रभारी वाजिद अली, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि रालोद किसानों के हक में लड़ाई लड़ रही है। बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर पार्टी को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने गन्ना भुगतान शीघ्र न होने पर किसानों और कार्यकर्ताओं से कलक्ट्रेट में कूच करने का आह्वान किया। बैठक के बाद रालोद कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और गन्ना भुगतान को लेकर तहसील पर चल रहे भाकियू के धरने का पार्टी का समर्थन दिया। बैठक में यशवीर सिंह, डॉ. विपिन तोमर, सचिन अहलावत, सौकत अली, अतर सिंह प्रजापति, सबल सिंह, महेंद्र सिंह कश्यप, गजेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रधान, बुंदू, मुफीज आलम, वकील अहमद, डॉ. रघुनाथ सिंह, यादराम चंदेल, सरदार बुद्ध सिंह, हरपाल सिंह, कासिम, हुकुम सिंह राठी, मयंक चौधरी, प्रीतम सिंह, शीशपाल राठी, विकास गहलोत, विनय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।