हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम
मंडावली। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस से बचने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। घटना में डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मंडावली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धामपुर के गांव नैनसीवाला निवासी यशपाल डीसीएम संख्या यूपी 17टी 3403 लेकर हरिद्वार जा रहा था। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मंडावली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस से बचने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। घटना में डीसीएम चालक घायल हो गया। जबकि डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो मंडावली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के अनुसार वह धामपुर से हरिद्वार ब्रेड लेने जा रहा था।