पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक
बिजनौर। गीता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को गांव तीबड़ी और गांव कादरपुर जसवंत उर्फ गोकलपुर में छात्र-छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जोगेंद्र सिंह वालिया ने कहा कि सभी लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस गति से ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ रही है उसे देखते हुए ऊर्जा के समस्त संसाधनों के नष्ट होने की आशंका बढ़ने लगी है। विशेषकर ऊर्जा के उन सभी साधनों को पुन: निर्मित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए पेट्रोल, डीजल, कोयला तथा भोजन पकाने की गैस आदि शामिल हैं। सभी लोगों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी तिलकराम ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वच्छता रखना बेहद जरूरी है। सभी लोगों को अपने घरों के साथ साथ आसपास भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर गीता रानी, रेखा दहिया, गजराज सिंह, रीना गुप्ता, गजराज सिंह, यशपाल सैनी, गौरव वर्मा, हिमांशु सैनी आदि मौजूद रहे।