फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर टीम ने गांव में पहुंच कर प्रधान पर लगे आरोपों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

रेहड़। जिला ग्राम्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बृहस्पतिवार को गांव फतेहपुर धारा में ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच की। टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों की ओर से हुई शिकायत से संबंधित सभी अभिलेखों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि गांव फतेहपुरधारा के ग्रामीणों ने डीएम से प्रधान ओमप्रकाश सैनी की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि प्रधान ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। ग्रामीणों ने प्रधान ओमप्रकाश सैनी पर विकास कार्यों में धांधली और सरकारी धन के दुरुपयोग करने गंभीर आरोप लगाए थे। तीन जनवरी को डीएम के आदेश पर गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की ओर से लगे आरोपों की गहनता से बिंदूवार जांच की। जांच में टीम ने क्या पाया, इसका खुलासा करने से इनकार कर दिया। टीम में एई आरईएस पीके शर्मा शामिल रहे। टीम ने ग्रामीणों से भी इस संबंध में बयान लिए। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने आरोपों को निराधार बताया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत अजमल हुसैन, पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें