फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंच के लिए आज सांसदों का घेराव करेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंच के लिए आज सांसदों का घेराव करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता बुधवार 28 नवंबर को सांसद का घेराव करेंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता व महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई जिला बार की बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह और नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह का घेराव किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि सांसदों के घेराव में चलने हेतु जिला बार एसोसिएशन के हॉल पर दस बजे एकत्र होंगे।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त
बिजनौर। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी नजाकत की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है। थाना कोतवाली देहात के एक गांव में युवती घर पर अकेली थी। घर के लोग काम से बाहर गए हुए थे। युवती के घर नजाकत, इलियास घुस आए और गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगे। युवती द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें