फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में रोशनी करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज में सेवा भारती की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में करीब 200 रोगियों की आंखों की जांच की गई। निर्मल आश्रम ऋषिकेश से आई चिकित्सकों की टीम ने 90 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया।
विज्ञापन

बुधवार को सेवा भारती के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ एसपी उमेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों के अंधकारमय जीवन को रोशनी देना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने सभी लोगों को कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने सेवा भारती के इस कार्य की सराहना करते हुए 500 रुपये की नकद धनराशि देकर पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान शिविर में करीब 500 रोगियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इनमेें से 200 रोगियों की आंखों की जांच की गई। करीब 90 रोगियों का ऑपरेशन केे लिए निर्मल आश्रम ऋषिकेश के लिए ले जाया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र भगत, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, सौरभ शर्मा, सुमित गुप्ता, डा. बबलू गुर्जर, विनय गुप्ता, पुनीत कुमार, कमल शर्मा, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें