फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में पीएसी तैनात, पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में पीएसी तैनात, पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

नींदडू़ । भूमि विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के चार घंटे बाद तहेरे भाई की सदमे के चलते हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार उभर नहीं पाया है। कस्बे व विवादित भूमि में आज चौथे दिन भी पुलिस व पीएसी तैनात रही। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
नूरपुर मनकुआं चौराहे पर सऊदी अरब में रहने वाले सऊद हाशमी की 42 बीघा पुश्तैनी कृषि भूमि को लेकर विवाद चला रहा है। इस भूमि का एक पक्ष ने सुंदरपुर प्रापट्रीज को बैनामा कर दिया था। इस जमीन पर कब्जे के बाद कालोनी काटी जा रहा थी। प्रापर्टी डीलर पक्ष की ओर से शाम के समय फायरिंग कर ग्रामीणों को आतंकित किया जा रहा था। मना करने पर रियासत हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी और तथा चार घंटे बाद सदमे में तहेरे भाई नजाकत की मौत हो गई थी। हत्या को लेकर खूब बवाल मचा था। कस्बे व विवादित भूमि में चौथे दिन भी पुलिस व पीएसी तैनात रही, किंतु पीड़ित पक्ष स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। फिरासत हुसैन ने स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नींदडू़ निवासी दोनों आरोपी परिवारों की ओर से भी सुरक्षा की गुहार की गई है।
विज्ञापन

एमएल गौतम को चौकी का अतिरिक्त प्रभार
नींदडू़। नींदडू़ गोलीकांड प्रकरण में एसपी उमेश कुमार द्वारा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार समेत चौकी को लाइन हाजिर करने के बाद दरोगा एमएल गौतम को चौकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि नींदडू़ चौकी पर नियुक्ति एसपी कार्यालय से की जाएगी। फिलहाल इसका अतिरिक्त प्रभार मानपुर शिवपुरी के चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल गौतम को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें