सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया विद्यार्थियों का स्वागत
बिजनौर । विवेक कॉलेज ऑफ लॉ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया । इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कॉलेज के प्रशासनिक निदेशक डा.ओपी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने बेहद सम्मान जनक प्रोफेशन चुना है। देश की आजादी में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्राचार्य डा.राजीव चौधरी ने इस अवसर पर कहा वरिष्ठ छात्रों द्वारा अपने कनिष्ठ छात्रों को स्वागत करना एक समृद्ध परंपरा रही है।
बीएएलएलबी के शिवांशु को मिस्टर फ्रेशर, रुमा को मिस फ्रेशर तथा श्रुति मिस परफेक्ट चुनी गई। एलएलबी प्रथम वर्ष से यशस्वी गोयल मिस्टर फ्रेशर, अरीना असगर मिस फ्रेशर और अशहर हुसैन मिस्टर परफेक्ट चुने गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कार्तिक, शिवम, जाहनवी, कादिर, कासित गुलजार को सराहा गया। कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक डा.ओपी गुप्ता, डा.पुष्पा जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन कृतिका व प्रतिभा ने किया। आयोजन में डा.दीप्ति डिमरी, डा.मीता अग्रवाल, अरविंद कुमार, विनय कुमार, दीप्ति राठी, हिमाद्री शर्मा, संदीप चौहान, विपिन कुमार, डा.नीलम शर्मा, आकांशा शर्मा का योगदान रहा।