फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में आयोजित हुए भाकियू की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू ने बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीनता अपनाने पर रोष व्यक्त किया। रायपुर में आयोजित पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष ने 23 सितंबर 2018 को हरिद्वार से शुरू हो रही क्रांति यात्रा को सफल बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंडी समिति रायपुर में किसान पंचायत में बोलते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के कर्जमाफी से लेकर गन्ना मूल्य भुगतान कराने के संबंध में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाली क्रांति यात्रा को किसानों से सफल बनाने का आह्वान किया। पंचायत में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने पर किसानों रोष व्यक्त किया।
धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता और देवेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में बलिहार सिंह, गजेंद्र सिंह, भूदेव सिंह, अनिल चौहान सहित अनेक किसानों संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें