अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए सरकार को मजदूर व किसान हितैषी बताया। कैबिनेट मंत्री गुरुवार को भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान कल्याण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे।
सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाकर किसानों से किए वायदे को निभाया है। इससे किसानों की आय में वृद्घि होकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार की आयुष्मान भारत योजना उन्हें बीमारी के वक्त इलाज की सुविधा देगी। फसल बीमा योजना से किसानों की फसलों में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ती की जाएगी। सरकार ने 500 करोड़ रुपये का मूल्य स्थायीकरण कोष बनाया है। तो दूसरी ओर किसानों को गन्ने का पेमेंट करने के लिए मिलों को सात हजार करोड़ रुपये दिए हैं। बैठक में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को 26 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करा चुकी है। गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ती की जा रही है। वहीं 48 घंटे के अंदर फुुुंके ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। माफियाओं पर अंकुल लगाया जा रहा है। बैठक में मदन गूजर, रामकिशोर चौहान, रामवीर गुर्जर, थम्मन सिंह, सुधीर चौहान, धर्मेंद्र सिंह, वृतपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन अतुल जैन, राम सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ऋषिपाल नागर ने और संचालन हरपाल चौहान ने किया।