फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सहकारी चीनी मिल मेें गुरुवार को सपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई। वहीं किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को चीनी मिल में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। वहीं एक ज्ञापन एसडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा को सौंपा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाते समय अपने घोषणापत्र में गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर करने का वायदा किया था। मार्च के बाद से आज तक किसानों को गन्ने का कोई भुगतान नहीं किया गया है। किसान अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई शादी विवाह व फसल में खाद पानी की व्यवस्था तक नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि मोदी जी ने लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाए थे परंतु अच्छे दिन सिर्फ मोदी जी के आए हैं। इन सरकारों ने 65 लाख लोगों को मिल रही समाजवादी पेंशन बंद कर दी। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का कानून कहता है कि गौ हत्या अपराध है तो उसे सजा मिलनी चाहिए परंतु यदि कोई किसान गाय बेचने के लिए जा रहा है तो उसे सताना गलत है। कहा कि एक माह के अंदर यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अनशन भूख हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आकिब चौधरी, नदीम चौधरी, फैसल अल्वी, शकील चौधरी, आरिफ अख्तर, राशिद कुरेशी, यशवीर नागर, देवेंद्र गुर्जर, चमन कसाना, डॉक्टर ताहिर, मुनीपाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, चंद्रपाल कसाना, शमशेर अली, राजकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता जोगिंदर राणा और संचालन टीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें