अमरोहा। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने विधानसभा धनौरा के गांव अलीनगर में सांसद निधि से 19 लाख की लागत से बनी 140 मीटर सीसी रोड और विधानसभा हसनपुर के गांव ईंटा में 13 लाख की लागत से बनी 110 मीटर सीसी रोड का शिलान्यास किया है।
हसनपुर के गांव फरौटा में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा है कि भाजपा सरकार में गरीब वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार सड़क, चिकित्सा एवं बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, ऋषिपाल नागर, पिंटू भाटी, यशपाल सिंह, महेश, धर्म सिंह भडाना, सोनू नागर, सुरेंद्र लोहिया, सोनू नागर आदि मौजूद रहे।