अमरोहा। महिलाओं के चौबीस घंटे प्रसव और बच्चों के हर दिन टीकाकरण की सुविधा वाले मुन्नी देवी राजकीय चिकित्सालय में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ छापा था। महिला चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन न होने की वजह से प्रसव के लिए लाई गई महिलाओं के तीमारदारों को उनके खून और दूसरी जांचों के लिए परेशानी उठाने को खबर में तवज्जो दी गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेशचंद्र शर्मा ने महिला चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन की कर दी है। शनिवार से यहां लैब टेक्नीशियन की सेवाएं मिलने लगेंगी। इसके बाद प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों को उनकी जांच कराने के लिए इधर-उधर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।