फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पांच कोतवाली में हुए चार इंस्पैक्टर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच कोतवाली में तैनात हुए चार-चार इंस्पेक्टर
विज्ञापन

बिजनौर। डीजीपी ओपी सिंह के आदेश के बाद जिले की सभी कोतवाली में चार इंस्पेक्टर की तैनाती हो गई है। इसके अलावा एसपी उमेश कुमार ने छह थानों के प्रभारी निरीक्षक हटा कर उनकी जगह नए प्रभारी निरीक्षक तैनात किए हैं। कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।
डीजीपी ओपी सिंह ने पिछले दिनों सूबे की सभी कोतवाली में चार-चार इंस्पेक्टर तैनात करने के निर्देश दिए थे। एसपी उमेश कुमार सिंह ने जिले की सभी पांच कोतवाली में यह व्यवस्था लागू कर दी है। बढ़ापुर थाने से हटाए प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह को शहर कोतवाली का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था, पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध, चांदपुर थाने की बास्टा पुलिस चौकी पर तैनात इंस्पेक्टर विनय कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन बनाया है।
विज्ञापन

नूरपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी को नजीबाबाद कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था, पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर रामपाल सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध, अफजलगढ़ थाने में तैनात इंस्पेक्टर दीपचंद को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था, पुलिस लाइन में तैनात राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध, शिव चरन सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन बनाया है।
नगीना कोतवाली में इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था, क्राइम ब्रांच में तैनात रमेश चंद शर्मा को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध, धामपुर कोतवाली में तैनात राजेश कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, धामपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर रण सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था, हल्दौर थाने के एसएसआई मनोज कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध, पुलिस लाइन में तैनात रंजन कुमार शर्मा को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन बनाया गया हैं। इन सभी कोतवाली में मुख्य प्रभारी निरीक्षक अलग से तैनात हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात राज सिंह को अफजलगढ़ थाने का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है।
विज्ञापन


इन प्रभारी निरीक्षकों के बदले गए कार्यक्षेत्र
कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष पंकज तोमर को हटाकर शेरकोट का थानाध्यक्ष बनाया है। शेरकोट थानाध्यक्ष शरद पंवार को एसपी का पीआओ, एएसटीयू के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक, रेहड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को बढ़ापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक, शहर कोतवाली की पुलिस लाइन चौकी पर तैनात दरोगा आशीष कुमार को थानाध्यक्ष रेहड़, किरतपुर थाने के एसएसआई लव सिरोही को किरतपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात राजेश कुमार चौहान को नांगल थाने का प्रभारी निरीक्षक, नांगल थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को क्राइम ब्रांच की इंवेस्टिगेशन विंग, पुलिस लाइन में तैनात दुर्गेश कुमार मिश्रा को चांदपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक, चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम को क्राइम ब्रांच की इंवेस्टिगेशन विंग, मंडावर थाने के एसएसआई अजय कुमार को नहटौर थाने का प्रभारी निरीक्षक, नहटौर के प्रभारी निरीक्षक चंद्र किरण यादव को क्राइम ब्रांच की इंवेस्टिगेशन विंग, चुनाव सैल के प्रभारी अमन सिंह को थानाध्यक्ष शिवाला कला, शिवाला कला के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को स्वाट टीम का प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात प्रभा सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम आनंद को क्राइम ब्रांच की इंवेस्टिगेशन विंग में तैनात किया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें