फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गूंजेंगे कवि दुष्यंत कुमार के गीत और गजल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रसार भारती आकाशवाणी नजीबाबाद की ओर से हिंदी गजल को पहचान दिलाने वाले कवि एवं गजल गायक दुष्यंत कुमार की रचनाओं पर आधारित कार्यक्रम कान्हा फार्म्स में 18 जनवरी को शाम सात बजे आयोजित होगा। इसमें जिले भर के नामचीन कवि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढ़ा ने बताया कि वाराणसी से गजल गायक रश्मि चौधरी, मध्य प्रदेश से संतोष अग्रिहोत्री, भोपाल के मोहम्मद सलीम अल्लाह वाले तथा नजीबाबाद निवासी सनव्वर अली खां दुष्यंत कुमार के गीत और गजल पेश करेंगे। पहली बार जिले में दुष्यंत कुमार पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिले के साहित्यकारों भोलानाथ त्यागी, डा. अजय जनमेजय, शकील बिजनौरी, जयनारायण अरुण, हुक्का बिजनौरी, फाखिर अदीब, डा. प्रकाश सिंह, सूर्यमणि रघुवंशी ने दुष्यंत कुमार के गीतों और गजलों पर कार्यक्रम होने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने जिलेवासियों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

अभिनंदन समारोह आज
बिजनौर। दैनिक बिजनौर टाइम्स के संपादक चंद्रमणि रघुवंशी के भारतीय प्रेस परिषद को सदस्य नामित किए जाने पर अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। समारोह 18 जून को बिजनौर में बैराज रोड स्थित कान्हा फार्म्स पर शाम पांच बजे आयोजित होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव सूर्यमणि रघुवंशी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें