फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में रोडवेज डिपो पर हुई गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग में मांगों के समर्थन में पांच अप्रैल को लखनऊ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में भागेदारी का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज डिपो परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग हुई। राकेश शर्मा के संचालन में हुई गेट मीटिंग में रोडवेज कर्मचारियों के आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों में सातवां वेतन आयोग लग चुका है, जबकि परिवहन विभाग में न तो सातवां वेतनमान मिला और न ही वेतन विसंगतियों को दूर किया गया। रोडवेजकर्मियों ने नियमितीकरण करने और वेतन बढ़ाने की मांग उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गेट मीटिंग में शाखा मंत्री नरेश राजपूत ने रोडवेजकर्मियों को पांच अप्रैल को लखनऊ मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने मोंगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन में भागेदारी का आह्वान किया। प्रदीप चौधरी, सरवत अंसारी, सतीश कुमार, बाबूराम, लोकेंद्र पाल, देवराज सिंह, यशपाल सहित कई रोडवेज कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें