फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसम खराब होने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल पर मंडराने लगे मुसीबत के बादल
विज्ञापन

बिजनौर।
गेहूं की तैयार फसल पर फिर से मुश्किलों के बादल मंडराने लगे हैं। जिले में मौसम खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बादलों को देखकर किसान भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की हजारों हेक्टेअर फसल तैयार खड़ी है। अगले हफ्ते से जिले में गेहूं की कटाई व गहाई शुरू हो जाएगी। इसके अलावा शुगर मिलों का पेराई सत्र भी अंतिम चरण में आ गया है। किसान मिलों में गन्ना डालने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। ऐसेे में मौसम की खराबी उनके लिए काफी परेशानी खड़ी कर देगी। मंगलवार सुबह आसमान में बादल देखकर किसानों के होश उड़े रहे। अगर हवा के साथ बारिश होती है तो गेहूं की फसल गिर जाएगी। इससे उत्पादन 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है। गन्ने की बुवाई भी प्रभावित होगी। इसके अलावा अगर तेज हवा आती है तो इससे आम की फसल को भी काफी नुकसान हो जाएगा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मौसम खराब होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें