फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को मिलेगा इज्जतघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के परिवारों को भी अब इज्जतघर का तोहफा मिलेगा। श्रम विभाग ने निर्माण कार्यों में लगे इन श्रमिकों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को दी है। इस सूची का उन पात्रों से मिलान कराया जाएगा जिनके घर पर शौचालय बना है। जहां शौचालय नहीं बने होंगे वहां शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से श्रमिकों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाता है। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इज्जतघर (शौचालय) बनाने का काम भी जोरों पर चल रहा है। गांवों में शौचालय बनाने में जिला प्रदेश में पांचवें नंबर पर है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भी अब शासन द्वारा इज्जतघर का तोहफा दिया जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को दी गई है। इस सूची का उन पात्र लोगों से मिलान किया जाएगा जिनके घर में शौचालय बन चुके हैं। जिन पंजीकृत श्रमिकों के यहां शौचालय नहीं बनी हैं, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा उनके घर में शौचालय बनवाई जाएगी। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा प्रति पात्र श्रमिक 12 हजार की अनुदान राशि भी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को दी जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीएन बिजल्वाण के अनुसार विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक विभाग में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें