फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

Sat, 31 Mar 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले के अतीक अहमद ने देश के सर्वोच्च दस स्वच्छाग्रही में शामिल होकर बिजनौर का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री 10 अप्रैल को बिहार के चंपारण में प्रस्तावित कार्यक्रम में देश के 10 स्वच्छाग्रही को स्वच्छता अभियान में प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित करेंगे। जिले के स्वच्छाग्रही अतीक अहमद को दस में से एक होने का गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन

देश को स्वच्छता में चमन बनाना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लिए गांव गांव स्वच्छाग्रही रखने के साथ साथ स्वैच्छिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ में प्रदेश व देश में अग्रणी रहा है। अब स्वच्छता अभियान में जिले का नाम रोशन हुआ है। भारत सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अरुण बारोका द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि महात्मा गांधी के सत्याग्रह स्थली बिहार के चंपारण में 10 अप्रैल को सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में 20000 स्वच्छाग्रही देश के कोने कोने से प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वोच्च दस स्वच्छाग्रही को स्वच्छता के क्षेत्र में दिए गए प्रशंसनीय योगदान के लिए सम्मानित करेंगे। 
जिले से स्वच्छाग्रही अतीक अहमद का इस सम्मान के लिए चयन हुआ है। प्रशासन से अतीक अहमद का 10 अप्रैल को बिहार के चंपारण में पहुंचना सुनिश्चित करने को कहा गया है। अतीक अहमद का आने जाने का खर्च राज्य को स्वच्छता के लिए आवंटित फंड से देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतीक अहमद की इस उपलब्धि स्वच्छता अभियान से जुड़े अफसरों आैर लोगों ने भी हर्ष जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें