फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन गिरकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसलने रेलवे ट्रैक पर गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने युवक को चंदक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के कृष्णा विहार निवासी विजय कुमार का 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार ट्रेन से दिल्ली से हरिद्वार स्थित अपनी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। ट्रेन के चंदक स्टेशन पर रुकने पर वह उतरकर जलपान करने लगा। थोड़ी देर बाद ट्रेन चल दी तो वह भागकर ट्रेन पकड़ने लगा। ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया इससे शिवम रेलवे ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उपचार के लिए उसे चंदक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने शिवम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें