फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार लिंक कराए निरस्त हो जाएंगे राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/अमरोहा। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने राशन डीलरों की बैठक ली। जिसमें राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड हर हाल में 31 मार्च तक जमा करने पर जोर दिया। जिन लोगों केे आधार कार्ड जमा नहीं हुए तो राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील हसनपुर क्षेत्र के राशन डीलरों की एक बैठक ली। एआरओ आनंद प्रभु ने कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड जमा नहीं है वह उपभोक्ता अपने आधार कार्ड अपने राशन डीलर को 31 मार्च तक हर हाल में जमा करा दें। अधिकारियों ने डीलरों को चेतावनी दी है कि अगर 31 मार्च तक बचे आधार कार्ड जमा नहीं कराते हैं तो उन लोगों के सूची से नाम गायब हो जाएंगे। राशन कार्ड उपभोक्ता भी समय से अपने आधार कार्ड जमा करा दें। पूर्ति निरीक्षक रणजीत सिंह कनौजिया ने दुकानदारों से कहा कि अब कोई किसी तरह की गड़बड़ी नहीं चलेगी। जितने लोगों के आधार कार्ड लिंक होंगे उनको ही राशन उपलब्ध होगा। इस मौके पर रोहताश कुमार, रामकिशोर, हरिओम, बिजेंदर, राजगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें