फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर करने पर बीएसए ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर पर बीएसए ने बैठाई जांच
विज्ञापन

बिजनौर। प्राथमिक विद्यालय इनामपुरा में पति-पत्नी दोनों शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र पर अपनी पत्नी की उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप लगाए हैं तथा फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। बीएसए महेश चंद्र ने मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय इनामपुरा में पवन कुमार और उनकी पत्नी शालिनी शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका शशि ने बीएसए को पत्र देकर शिकायत की है कि आए दिन शिक्षामित्र शालिनी के स्कूल की उपस्थिति पंजिका में उसके पति पवन कुमार ही शालिनी के हस्ताक्षर करते हैं। उन्होंने बीएसए से स्कूल की उपस्थिति पंजिका में किए जा रहे फर्जी हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर बीएसए ने मामले में जांच बैठा दी है। स्कूल की उपस्थिति पंजिका एवं पूरे प्रकरण की जांच ब्लाक हल्दौर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा को सौंपी है। ताकि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा सके। दूसरी ओर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने प्रकरण की जांच करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें