फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग लगी, मां-बेटी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव इनामपुरा में एक घर के छप्पर में आग से लाखों रुपये की कीमत का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में मां-बेटी मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव इनामपुरा निवासी शाहनवाज के घर के छप्पर में रविवार की दोपहर करीब बारह बजे अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखे करीब बारह हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व घर का अन्य सामान जल कर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर की आग बुझाने के प्रयास में गुलफ्शां व उसके घर आई उसकी मां नफीसा मामूली रूप से झुलस गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डालकर बामुश्किल काबू पाया। ग्रामवासियों के अनुसार शाहनवाज गांव में ही चाऊमीन का ठेला लगता है। रविवार सुबह करीब दस बजे वह चाऊमीन का सामान लेने हल्दौर गया था। मामूली रूप से झुलसी मां-बेटी को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें