फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में रहने वाले गरीब को मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

गांव वालों के लिए अच्छी खबर। गांव में रहने वाले गरीब को अब मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा। कनेक्शन के लिए ग्रामीण को कुछ नहीं देना पड़ेगा। केंद्र ने गरीब ग्रामीणों के लिए प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना अर्थात सौभाग्य योजना शुरू की है। जिले में योजना का शुभारंभ 16 दिसंबर को होगा।
प्रधानमंत्री ऋण मोचन योजना के बाद अब केंद्र ने गांव में रहने वाले गरीबों के लिए सौभाग्य योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना में गरीब ग्रामीणों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। ग्रामीण से विभाग कनेक्शन देने का कोई पैसा नहीं लेगा। केबिल, मीटर आदि सामग्री विभाग उपलब्ध कराएगा। एसई विद्युत रणजीत सिंह के अनुसार जिले में योजना का शुभारंभ 16 दिसंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बिजलीघरों पर इसके लिए 74 मेगा कैंप लगेंगे। योजना में हर उपकेंद्र से एक राजस्व ग्राम का चयन होगा। इस प्रकार 74 राजस्व गांवों को बिजली कनेक्शन से संतृप्त किया जाएगा। गांववार कनेक्शन नहीं लेने वालों की सूची बनाई जाएगी। सूची में ग्रामीण द्वारा कनेक्शन नहीं लेने का कारण भी अंकित करना होगा। योजना दिसंबर 2018 तक की है। बिजली विभाग ने योजना को अमली जामा पहनाने के लिए तैयारी शुरू की दी है। राजस्व गांवों का चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें