फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थल रहेगे चुनाव आयोग के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव में अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों सीधे चुनाव आयोग की रडार पर रहेंगे। जिले की 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 137 अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों की सीधे बेब कास्टिंग होगी। निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता पर्चियां तहसीलों को भेज दी हैं। बीएलओ 18 नवंबर से डोर-टू-डोर मतदाता पर्चियों का वितरण करेंगे। मतपत्रों को लेने के लिए निर्वाचन कार्यालय की टीम रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले की 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायत में 22 नवंबर को मतदान होगा। इनमें 269 संवेदनशील, 437 अति संवेदनशील व 137 अति संवेदनशील प्लस कैटेगिरी के मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। चुनाव आयोग अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों पर सीधे अपनी नजर रखेगा। अति संवेदनशील प्लस केंद्रों की बेब कास्टिंग के लिए चुनाव आयोग ने सीधे अपने स्तर से टीमों की तैनाती है। अति संवेदनशील मतदान स्थलों की वीडियोग्राफी होगी। तीनों कैटेगिरी के केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात रहेगा। मतदान केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशी अपना बस्ता नहीं बिछा सकेंगे। इन केंद्रों पर चुनाव आयोग के विशेष उड़नदस्ते लगातार निगरानी रखेेंगे।
एडीआरओ सीताराम के अनुसार मतदाता पर्ची तहसीलों को पहुंचा दी गई है। बीएलओ 18 नवंबर से डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को पर्चियां देंगे। बीएलओ पर्ची को आईडी नहीं माना जाएगा। मतदाता को पर्ची के साथ आईडी जरूर लानी होगी।
विज्ञापन

दस प्रतिशत अतिरिक्त मतदान पत्र भेजे जाएंगे
जिले की 12 नगर पालिकाओं में पांच लाख 39 हजार 943 मतदाता व छह नगर पंचायतों एक लाख एक हजार 468 मतदाता है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक मतदान स्थल पर आवंटित मतदाताओं की संख्या के दस प्रतिशत मतपत्र अतिरिक्त रूप से भेजे जाएंगे। अध्यक्ष पद के करीब सात लाख व इतने की वार्ड सदस्यों के मतपत्र तैयार हो गए हैं। मतपत्र लेने के लिए जिला निर्वाचन की टीम रवाना कर दी गई है। पोलिंग पार्टी तहसील बार नामांकन केंद्रों से 21 नवंबर को रवाना होगी। एडीआरओ सीताराम के अनुसार 20 नवंबर तक मतपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच तहसीलों को भेज दिए जाएंगे।
16 आईडी रहेगी अधिकृत
एडीआरओ के अनुसार चुनाव आयोग ने वोट डालने के लिए मतदाताओं को 16 आईडी अधिकृत की है। इनमें पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक फोटो सहित, डीएल आदि शामिल है। मतदाता बीएलओ से आईडी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें। इसके अतिरिक्त मतदाता तहसील से भी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें