फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से हुई टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर।
गांव कुंडा वागेन के निकट बाइक और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। एक अन्य दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला अल्लावाला निवासी ओमप्रकाश का पुत्र धर्मेंद्र कुमार (20) बुधवार शाम नहटौर से बाइक से घर लौट रहा था। नहटौर- हल्दौर मार्ग पर गांव कुंडा वागेन के निकट सामने आ रही प्राइवेट बस से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। धर्मेंद्र की बाइक पर उसका साथी बीरबल भी बैठा था। हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बिजनौर भेजा गया है। धर्मेंद्र के भाई नरेंद्र सिंह ने पहुंचकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उधर, नगर के एक बैंक्वेट हाल के निकट बुधवार रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मोहल्ला अल्लावाला निवासी मोनू, बब्बू, अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बिजनौर भिजवाया और कार को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शिव कुमार गौड़ का कहना है कि बस और कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें