फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपेक्षित गन्ना मूल्य न मिलने से किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए गन्ना मूल्य को नाकाफी बताते हुए किसानों ने गन्ना जलाकर विरोध जताया। प्रदेेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य देने की मांग की।
विज्ञापन

नांगलसोती के मुख्य बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता हेमेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। किसानों ने प्रदेेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि पर रोष व्यक्त किया। गन्ना जलाकर विरोध प्रकट करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। विपक्ष में भाजपा व गन्ना राज्यमंत्री 450 रुपये प्रति क्विंटल की मांग करते थे। सत्ता में आने पर भाजपा द्वारा गन्ना मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर किसानों के साथ अन्याय किया गया है।
किसानों ने कहा कि जल्द ही गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की गई, तो उन्हें आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारी किसानों में विजेंद्र सिन्हा, अभयराम सिंह, मनोज शर्मा, विपिन, अजय, ठाकुर सिंह, गुड्डू, मानपाल सिंह, हाजी उमर, सत्यवीर, सोमपाल सहित कई ग्रामीण भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें