बिजनौर। शुगर मिल के पेराई सत्र का रविवार को पूजन के बाद शुभारंभ हो गया। किसानों को एक नवंबर को इंडेंट जारी किया जाएगा। गंगा स्नान मेले के बाद मिल में तौल शुरू हो जाएगी। रविवार को मिल में हवन पूजन किया गया और अरदास कराई गई। मुख्य यजमान जीआर तनेजा ने मंत्रोच्चारण के बीच केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया। अमरीश शर्मा ने हवन कराया। प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि किसानों को एक नवंबर को इंडेंट जारी किया जाएगा। गांवों में गन्ना तौल केंद्र बना दिए गए हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान जीएम टेक्निकल चारु कोहरवाल, जीएम केन राहुल चौधरी, जीएम उत्पादन उत्तम सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी रामभद्र द्विवेदी, जीएम वित्त एसएस गर्ग, एजीएम गन्ना विकास उमेश प्रताप शुक्ला, विपिन कुमार, किसान अतुल कुमार, राकेश कुमार, बिजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।