फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी के बाहर भी फ्री यात्रा करेंगे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक यूपी की सीमाओं में ही मान्य होता था दिव्यांगता कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों में अब दिव्यांगों की यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी। अभी तक यूपी की सीमाओं तक ही दिव्यांगता कार्ड मान्य होते थे और सीमा से बाहर पहुंचते ही दिव्यांगों से किराया लिया जाता है। शासन ने प्रदेशभर के आरएम व एआरएम को पत्र भेजकर योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों को अभी तक नि:शुल्क लाभ तो मिल रहा था, लेकिन यह सिर्फ प्रदेश की सीमाओं तक ही था। अगर किसी दिव्यांग को बिजनौर से उत्तराखंड के हरिद्वार जाना होता था, तो उसको उत्तर प्रदेश की सीमा समाप्त होने के बाद किराया देना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नही होगा। अब यूपी निगम की बस जहां तक भी जाएगी वहीं तक उनका दिव्यांगता कार्ड मान्य होगा और दिव्यांगों के लिए यह योजना पूरी तरह नि:शुल्क होगी। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि शासन ने सभी एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। अब दिव्यांगों को प्रदेश के बाहर भी दिव्यांगता कार्ड का लाभ मिलेगा और उनको किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन

एसी बस में नहीं है मान्य
दिव्यांगों के लिए यह नि:शुल्क सेवा सिर्फ सामान्य बसों में ही है। उनका दिव्यांगता कार्ड एसी बस में मान्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि एसी बस में किराया सामान्य बस से अधिक होता है। इसलिए दिव्यांगों को एसी बस की सुविधा से दूर रखा गया है।
विज्ञापन

किराया वसूला तो होगी कार्रवाई
योजना का लाभ देने के साथ-साथ कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश भी है। अगर परिचालक ने जानकारी के अभाव में दिव्यांगों से किराया वसूला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें