फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। अपर सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह का पुतला फूंका। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय 10 हजार रुपये करने से जिले के शिक्षामित्र बुधवार से आंदोलन पर है। बृहस्पतिवार को भी शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अपर सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम गठित की गई थी। शिक्षा मित्रों को भरोसा दिलाया गया था कि उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा कराया जाएगा। पर प्रदेश सरकार ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय देने की घोषणा से उनके साथ वादाखिलाफी की है। गुस्साए शिक्षामित्रों ने अपर सचिव का पुतला फूंका। साथ हीमुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र बीएसए को सौंपा गया है। इसमें शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये 11 महीने तक देने के कैबिनेट के आदेश को निरस्त कराने, संविधान में तत्काल संशोधन करते हुए शिक्षामित्रों को शिक्षक पदों पर रखने, जब तक संविधान संशोधन नहीं होता तब तक शिक्षा मित्रों को शिक्षकों के बराबर वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। इस मौके पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अहतेशाम, जिला मंत्री मोहम्मद वाइज अब्बासी, पोपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, बाबूराम तोमर, धर्मेंद्र तोमर, सुचित मलिक, सुजीत तोमर, रीना रानी, रीता रानी, अंजू सैनी, बबीता वर्मा आदि मौजूद रहे।

आज प्रभारी मंत्री से मिलेंगे शिक्षामित्र
बिजनौर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने बताया कि शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर आठ सितंबर को पूर्वाह्न नौ बजे शिक्षा मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पीडब्लूडी के डाक बंगले पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलेगा। प्रभारी मंत्री बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आए हैं। एक मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें