फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में आज गूजेंगा हर-हर महादेव का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में आज गूजेंगा हर-हर महादेव का जयघोष
विज्ञापन


क्रासर-
गंगा जल से होगा आराध्य देव का अभिषेक, भोर होते ही शुरू हुआ अभिषेक का सिलसिला

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयकारों से आज शिवालय गूंज उठेंगे। शहर के गली मोहल्लों में आस्था का सैलाब देखा जाएगा। भोर होते ही आराध्य देव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू होकर दोपहर तक जारी रहेगी। जहां एक तरफ कांवड़ियों द्वारा भोले बाबा का अभिषेक किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ सोमवार का व्रत रखने वाले शिवभक्तों द्वारा आराध्य देव की विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने शिवालयों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। खाकी और सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरे की तीसरी आंख से शिवभक्तों की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
सावन का दूसरा सोमवार आज है। भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेेगा। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर सबसे अधिक शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। यहां के अलावा नौगावां सादात क्षेत्र के गजस्थल प्राचीन शिव मंदिर पर काफी संख्या में शिवभक्त पूजा अर्चना करने को पहुंचेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध शिवालयों में भी आराध्य देव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की जाएगी। भोर होते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा, दोपहर तक पूजा अर्चना करने को मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शिवालयों पर शिवभक्तों की सुरक्षा को कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों के बाहर सिविल और वर्दी में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। साथ ही सीसी टीवी कैमरे से श्रद्धालुओं की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें