फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन को विकल्प पत्र भरने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए विकल्प पत्र भरने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में समायोजन के लिए शासन के आदेश से शिक्षक परेशान हैं। जिन विद्यालयों में सरप्लस शिक्षक हैं उनके विकल्प पत्र भरने को आज अंतिम दिन है। शिक्षकों ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस सहायक अध्यापकों का समायोजन करने की मांग बीएसए महेश चंद्र से की है।
विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के निर्देश पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सरप्लस शिक्षकों का समायोजन दूसरे विद्यालयों में किया जाना है। बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के साथ जिले के आला अफसरों की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी समायोजन का मामला रखा गया है। बीएसए कार्यालय के मुताबिक सरप्लस शिक्षकों से 16 जुलाई तक विकल्प पत्र जमा करने को कहा गया है। इसके लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची तथा जिन विद्यालयों में पद रिक्त हैं उनकी सूची बीईओ कार्यालयों पर चस्पा की गई है। पर शिक्षकों का कहना है कि चस्पा की गई सूची में प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों की सूची नहीं है। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एक ही ग्रेड में आते हैं। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मीडरिया प्रभारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता असीम चौहान ने बीएसए से प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस सहायक अध्यापकों का समयोजन करने की मांग की है। जबकि शिक्षक रूपेश चौधरी, चंद्रपाल सिंह, ताजवीर सिंह, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा आदि का कहना था कि शासन का समायोजन आदेश त्रुटिपूर्ण है। जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें