पेड़ से टकराई कार, चार घायल
हल्दौर (बिजनौर)। रेलवे स्टेशन के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
शनिवार की तड़के एक कार बिजनौर-नहटौर मार्ग से होकर रुद्रपुर (उत्तराखंड) जा रही थी। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार सहारनपुर निवासी सचिन कुमार, जोगेंद्र कुमार, संदीप कुमार व पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सचिन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।