फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्राह्मणों से किया एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मणों से एकजुटता का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतवर्षीय जिला ब्राह्मण महासभा ने ब्राह्मणों से एकजुट होने का आह्वान किया। रविवार को स्योहारा के गांव सिपाहियों वाला में पंडित बौरन कुमार के आवास पर हुई बैठक मेें जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि महासभा देश के अधिकांश प्रांतों में ब्राह्मण हितों में काम कर रही है। मंडलाध्यक्षा राजेश शर्मा ने सितंबर 2017 में मुरादाबाद में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की सभा में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में लोकेंद्र शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष, महेंद्र पाल शर्मा को संरक्षक, रविंद्र शर्मा को अध्यक्ष, बौरन शर्मा, विनोद शर्मा व शिव कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, लोकेंद्र शर्मा को महामंत्री, राकेश शर्मा को उपमहामंत्री, राजेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, वेदप्रकाश शर्मा को ऑडिटर, दयाराम शर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया। बैठक में पंडित महेंद्र शर्मा, पंडित सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, सविता शर्मा, शिव कुमार शर्मा, विभुति कांत, अनिल शर्मा, सुधाकर शर्मा व वेदलता शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संजय शर्मा व संचालन डॉ. सतेंद्र अंगरिस ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें