फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में ढाई हजार करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्धमान कॉलेज में ढाई हजार करेंगे योग
विज्ञापन

बिजनौर।
भारत स्वाभिमान(न्यास) एवं पतंजलि योग समिति, महिला योग समिति व किसान पंचायत द्वारा 21 जून को वर्धमान कॉलेज में योग कार्यक्रम किया जाएगा।
रविवार को हुई बैठक में कार्यक्रम संयोजक शूरवीर सिंह ने बताया कि कॉलेज के मैदान में ढाई हजार व्यक्तियों को योग कराने की व्यवस्था की गई है। पतंजलि पीठ हरिद्वार के योगाचार्य योग कराएंगे। योग के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से सुबह साढ़े पांच बजे कॉलेज मैदान पर पहुंचने को कहा गया है। सुबह छह से साढे छह बजे तक योग कराया जाएगा। बैठक में राम सिंह, जितेंद्र महर्षि, बीआर पाल, भारत सिंह, समरपाल सिंह, संजीव डबास, सूरजभान सिंह, सुरेंद्र सिंह, तिलका देवी, राजबाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

योग गुरु चंद्रपाल सिंह ने योग कार्यक्रमों में जनता से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म या जाति से नहीं जुड़ा है। योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है। जिस प्रक्रिया से मनुष्य को सुख व शांति का अनुभव होता है, वह प्रक्रिया ही भगवान व अल्लाह की अनुभूति प्रदान करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें